Kanpur News: तेज रफ़्तार स्कूल वाहन पलटने से 9 बच्चे घायल
कानपुर, अगस्त 3 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार स्कूल वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में स्कूल वाहन में सवार नौ बच्चे घायल हो गए। इससे वहां चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी बच्चों को उपचार के लिए पीएचसी राजपुर भेजा। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन बच्चों को मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया।राजपुर कस्बे के एक स्कूल का वाहन (कार) जल्लापुर कमलपुर जैनपुर आदि गांवों के बच्चों को लेकर राजपुर आ रही थी। सट्टी थाना क्षेत्र के रुरगांव का रहने वाला बबलू पुत्र राम चंद्र स्कूली बच्चों वाली कार चला चला रहा था। रास्ते में जैनपुर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। इससे वहां चीख-पुकार मचगई। दुर्घटना में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.