Kanpur News: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत
कानपुर, सितम्बर 7 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र में कानपुर-सिकंदरा नेशनल हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अकबरपुर भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फतेहपुर रोशनाई गांव निवासी इक्कीस वर्षीय मयंक दुबे पुत्र स्व. उदय नारायण दुबे अपने साथी उमेश सिंह के साथ बाइक से किसी काम से रनियां जा रहे थे। रविवार को दोनों कानपुर-सिकंदरा नेशनल हाईवे पर रनियां फतेहपुर रोशनाई के बीच पहुंचे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.