Kanpur News: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। बिधनू थाना क्षेत्र में रमईपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार शाम तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम भिजवाया। हनुमंत विहार की उस्मानपुर कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय अभिषेक कनौजिया मंगलवार शाम रमईपुर से अपने घर लौट रहे थे। माधवबाग बाजार के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अभिषेक बाइक समेत हाईवे पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें नौबस्ता स्थित एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बिधनू थाना प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि डंपर को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.