कानपुर, अक्टूबर 29 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। गजनेर-नबीपुर मार्ग पर मोहाना गांव के पास गुरूवार दोपहर बाद तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार सीधामऊ गांव के रहने वाला एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाया गया। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर कार चालक की तलाश शुरू की है। सीधामऊ गांव का रहने वाला पच्चीस वर्षीय शिवम पुत्र सोमदत्त अवस्थी गुरूवार को दोपहर बाद बाइक से सब्जी लेने के लिए मोहाना जा रहा था। मोहाना गांव के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी देने के बाद उसको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। वहा...