कानपुर, अक्टूबर 19 -- Kanpur News: चकेरी। जाजमऊ के गोशाला में सोमवार शाम को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कांशीराम अस्पताल भेजा। जहां से उसे हैलेट रेफर कर दिया गया। जाजमऊ के ताड़बगिया निवासी महफूज खान का 22 वर्षीय बेटा आदिल खान सोमवार की शाम को किसी निजी काम से घर से निकला था। परिजनों के अनुसार वह घर लौट रहा था। इसी दौरान गोशाला इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और आरोपित वाहन सवार वाहन लेकर भाग निकला। आदिल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हैलेट रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज से वाहन का पता लगाया जा रहा ...