कानपुर, अगस्त 3 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में मौसम के करवट बदलने के साथ ही तापमान में भी उतार चढ़ाव हो रहा है। आसमान में छाने वाले बादल बूंदाबांदी कर निकलने के साथ किसानों को चकमा दे रहे हैं। सोमवार को भी बदली के बीच निकली तेज धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्मी से परेशान लोग व राहगीर पेड़ों की छाया में डेरा जमाए दिखे। जबकि वाटर कूलरों पर पानी के लिए भीड़ लगी रही। जनपद में मौसम की बेरूखी व तापमान में उतार चढ़ाव लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना है।अगस्त के महीने में भी तीन दिन बीतने के बाद भी अभी तक जिले में झमाझम बारिश का इंतजार है। यदा-कदा होने वाली हल्की मध्यम बारिश राहत कम उमस को अधिक बढ़ा रही है। उमस भरी गर्मी व बदल ी के बीच निकल रही तेज धूप ने हर किसी को बेचैन कर दिया है। इतना ही नहीं गर्मी के बीच बिजली ...