Kanpur News: तीस साल बाद भी नहीं बन सकी सीधी सड़क
कानपुर, अगस्त 3 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। विकास के चाहे जितने दावे किए जा रहे हों, लेकिन हीकेपुर के लिए कोई सीधी सड़क आज तक नहीं बन सकी है। तीस साल पहले तत्कालीन सांसद श्याम बिहारी मिश्र ने पहाड़ीपुर से गांव तक खड़ंजा बनवा दिया था। उसी से लोग आवागमन कर रहे हैं। किसी तरह गिरते-गिराते क्षतिग्रस्त खड़ंजे से ही आवागमन करना पड़ता है। कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद कानपुर रोड से तीन किलोमीटर दूर हीकेपुर गांव बसा हुआ है। पहाड़ीपुर से गांव के लिए रास्ता बना हुआ है। ग्रामीणों को आवागमन में खासी दिक्कत होती थी, लिहाजा वर्ष 2000 से पहले तत्कालीन सांसद श्याम बिहारी मिश्र से समस्या बताई गई तो उन्होंने निधि से खड़ंजा बनवा दिया। खड़ंजा बनने से लोगों को आवागमन में राहत मिल गई, लेकिन समय गुजरने के बाद रास्ता बदहाल हो गया। दोबारा सड़क निर्माण के लिए जनप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.