Kanpur News: तीव्र मोड़ पर गोबर के ढेर बने हादसों का कारण, राहगीर परेशान
कानपुर, नवम्बर 6 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। रूरा-मिंडा कुआं मार्ग पर जगनपुर गांव के पास मुख्य सड़क किनारे तीव्र मोड़ पर जमा गोबर के ढेर राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। सड़क के किनारे लंबे समय से गोबर जमा होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मोड़ दुर्घटना का कारण बना हुआ है। क्षेत्र के जगनपुर गांव के पास सड़क तीव्र मोड़ होने के कारण सामने से आने वाले वाहन आसानी से दिखाई नहीं देते। वहीं, मोड़ के किनारे जमा गोबर के ढेर के चलते सड़क की चौड़ाई भी कम हो गई है। ऐसे में आमने-सामने से वाहनों के आने पर चालकों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। कई बार जल्दबाजी में बाइक सवार संतुलन खोकर गोबर के ढेर में घुस जाते हैं और गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इसके बावजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.