कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: मंगलपुर/राजपुर, संवाददाता।संदलपुर ब्लॉक के नैपलापुर व राजपुर ब्लॉक के जल्लापुर में बुखार का प्रकोप होने व तीन मौतों के स्वास्थ्य विभाग की तंद्राभंग हुई। इसके बाद प्रभावित गांवों में पहुंची स्वास्थ्य टीमों को दोनों गांवों में 109 मरीज बीमारी से पीड़ित मिले। इनका उपचार कर दवा का वितरण किया गया। जबकि मलेरिया विभाग की ओर से दोनों गांवों में छिड़काव भी कराया गया। जनपद में बुखार का प्रकोप तेजी से पांव पसार रहा है। संदलपुर ब्लॉक के नैपलापुर गांव में बुखार से पीड़ित रामदुलारी व पुष्पा त्रिवेदी की व राजपुर क्षेत्र के जल्लापुर सिकंदरा गांव में बुखार से पीड़ित चौदह साल के अहमद रजा की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमें की तंद्रा भंग हुई। यह भी पढ़ें- Kannauj News: मायापुर्वा में 10 घरों में मिला मच्छरों का लार्वा जल्लापुर सिकं...