Kanpur News: तीन मल्टीलेवल पार्किंग में अगले सात दिन मुफ्त खड़ा करिए वाहन
कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। दीपावली पर प्रशासन ने लोगों को फ्री पार्किंग का तोहफा दिया है। मंगलवार को मंडलायुक्त शिविर कार्यालय में मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि अगले सात दिनों तक शहर की तीन मल्टीलेवल पार्किंग में बिना शुल्क के लोग वाहन पार्क कर सकेंगे। परेड स्थित रामलीला मैदान में भी वाहन खड़े करने की मुफ्त सुविधा मिलेगी। झकरकट्टी बस अड्डे पर बसों का दबाव कम करने के लिए पश्चिमी जिलों से लखनऊ और दूसरे शहरों को जाने वाली बसों को शहर के भीतर लाने के बजाय भौंती, नौबस्ता फ्लाईओवर और रामादेवी होकर निकाला जाएगा। मंगलवार को मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। मंडलायुक्त ने कहा कि दीपावली पर आसपास के जिलों और ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.