Kanpur News: तीन बच्चों के पिता पर किशोरी के अपहरण का आरोप
कानपुर, अगस्त 14 -- Kanpur News: चकेरी। गोविन्द नगर में एक महिला ने आरोप लगाया है कि इलाके में रहने वाला एक युवक जो तीन बच्चों का पिता भी है, उनकी 17 वर्षीय बेटी को अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। पीड़ित ने अपहरण का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। गोविंद नगर निवासी महिला के अनुसार वह पांच माह पहले पति और चार बेटियों के साथ इलाके में किराए के मकान में रहने आई थी। घर के सामने फुटवियर शोरूम में काम करने वाला युवक रहता है। उसकी पहली पत्नी से तीन बच्चे हैं, लेकिन आरोपित पत्नी और बच्चों से अलग दूसरी युवती के साथ लिव-इन में रहता है। इसी दौरान उसने महिला की 17 वर्षीय बड़ी बेटी से बातचीत शुरू कर दी और उसे मोबाइल भी दे दिया। महिला के मुताबिक आरोपित 11 अगस्त की रात किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.