कानपुर, जुलाई 21 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बाबा सागर गांव में रविवार रात में चोरों ने तीन दुकानों के शटर के कुंडे काटकर कपड़े, नगदी व सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह जानकारी होने पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। मामले में पीड़ितों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन व चोरों की तलाश शुरू की है।

घटना का विवरण अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के इनायतपुर के रहने वाले आशीष कुमार बाबा सागर के पास कपड़े की दुकान किए हैं। रविवार शाम को वह दुकान बंद करने के बाद अपने घर चले गए थे। रात में चोरों ने उनकी दुकान के शटर का कुंडा काटने के बाद अंदर घुसे। इसके साथ ही गोलक में रखे दस हजार रुपये,एक अंगूठी व मांग बेंदी के अलावा जीस के पैंट शर्ट, साडियां आदि चोरी कर ले गए।

अन्य दुकानों में चोरी इसके साथ ही चोरों ने व...