Kanpur News: तीन दिन भारी वाहनों का ट्रैफिक डायवर्जन
कानपुर, सितम्बर 12 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। हमीरपुर के कस्बा सुमेरपुर में लगने वाले तीज मेले के मद्देनजर यातायात पुलिस ने 14 सितंबर की सुबह 8 से 17 सितंबर की सुबह आठ बजे तक भारी वाहनों का डायवर्जन करने का फैसला किया है। फतेहपुर, बांदा और जहानाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन हमीरपुर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहनों को घाटमपुर पुल के नीचे से दाहिने मोड़कर मुसानगर होते हुए अपने गंतव्य भेजा जाएगा। वहीं कानपुर नगर और नौबस्ता की ओर से आने वाले भारी वाहनों को घाटमपुर पुल के नीचे से दाहिने मोड़कर मूसानगर या नौबस्ता से होकर मौदहा, कालपी, उरई और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की ओर भेजा जाएगा। हेल्पलाइन नंबर- 9305104340- 9454402413
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.