कानपुर, नवम्बर 14 -- Kanpur News: मंगलपुर,संवाददाता। कस्बा मंगलपुर में श्री जगदंबा रामलीला कमेटी के तत्वाधान में चल रही रामलीला के दूसरे दिन मुनि याचना, ताड़का वध की लीला का मंचन हुआ। श्री राम व लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए लेकर ल ौट रहे मुनि विश्वामित्र को देखकर ताड़का आक्रामक होती है। मुनि की आज्ञपाकर श्री राम उसका वध करते हैं। ताड़का का वध होते ही पांडाल श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा । मंगलपुर कस्बे में परंपरागत 59 वी रामलीला का आयोजन चल रहा है। शुक्रवार रात में व्यास जी के असुर समूह सतावहिं मोंही, मै याचन आयउं नृप तोही चौपाई बोलने के बाद विश्वामित्र राजा दशरथ से यज्ञ की रक्षा के लिए श्रीराम लक्ष्मण को उनके साथ वन में भेजने का आग्रह करते हैं। गुरू वशिष्ठ के समझाने के बाद राजा दशरथ दोनों राजकुमारों को मुनि के साथ विदा करते हैं। इसके बाद ...