Kanpur News: तालाब में गिरने से गंभीर युवक की इलाज के दौरान मौत
कानपुर, सितम्बर 10 -- Kanpur News: शिवली, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गंभीरपुर गांव का एक युवक की बुधवार शाम को तालाब मे ंगिरने से हालत गंभीर हो गई थी। सीएचसी से रेफर होने पर परिजन उसे कानपुर ले गए थे। वहां उपचार के दौरान गुरूवार दोपहर में उसने दम तोड दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव आए तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाघपुर गांव के मजरा गंभीरपुर निवासी सुशील गौतम का पच्चीस वर्षीय पुत्र सोनू गौतम मसानसिक रूप से बीमार था। परिजन उसका उपचार करा रहे थे। बुधवार शाम को वह बैरी सवाई गांव के पास शराब ठेके के पीछे तालाब में अचानक गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसको तालाब से बाहर निकलवाने के बाद सीएचसी शिवली भेजा। इसके साथ ही उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.