कानपुर, अगस्त 9 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने रविवार को वार्ड-09 रविदासपुरम के तात्याटोपे नगर में 26.46 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। विधायक ने पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर एलआईजी-90 से 01 तक आंतरिक मार्ग की तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। स्थानीय लोगों ने लंबे समय से जर्जर सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिलने पर विधायक का स्वागत किया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा काम समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। मैथानी ने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही या घटिया सामग्री का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: छठ पूजा की तैयारियों को परखने घाट पहुंचे मैथानी कार्यक...