कानपुर, सितम्बर 29 -- Kanpur News: कानपुर। भाजपा एमएलसी सलिल विश्नोई ने शारदीय नवरात्र के मद्देनजर तपेश्वरी माता मंदिर परिसर और चौतरफा रास्तों के अलावा सागर मार्केट स्थलों का दौरा किया। मौजूद नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, जलकल और ट्रैफिक पुलिस के अफसरों से कहा कि हर संभव कोशिश कर ट्रैफिक, बिजली, पानी और सड़क की व्यवस्था चमाचम करें ताकि भक्तों को मंदिर आने में न दिक्कत हो। यहां हजारों की संख्या में भक्त नवरात्र में देवी मां के दर्शन को आते हैं। यहां पर एसीपी ट्रैफिक, जीएम जलकल, जोनल अफसर, पीडब्ल्यूडी और केस्को अफसर के अलावा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्त, अमित गुप्त, आदर्श गुप्त, विकास साहू, दीपक शुक्ल और नवाब सिंह रहे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: ताराचंडी धाम में दशहरा मेले को लेकर व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग यह भी पढ़ें- Hardoi News: दुर्गा पंडालों...