कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: कानपुर। अवैध पान मसाला और तंबाकू फैक्ट्री के संचालक की जमानत अर्जी जिला जज अनमोल पाल ने खारिज कर दी। विशेष लोक अभियोजक अंबरीश टंडन ने जमानत अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि सीजीएसटी की टीम ने सरसौल निवासी अजय को 12 सितंबर को गिरफ्तार किया था। उस पर जानबूझकर करीब 24 करोड़ रुपये सेस की चोरी का आरोप है। विवेचना अभी चल रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत अर्जी खारिज कर दी। यह भी पढ़ें- Agra News: फर्जी फर्म बना जीएसटी चोरी के आरोपी की जमानत निरस्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...