Kanpur News: ढोल-मजीरा बजा नगर निगम के खिलाफ विरोध जताया
कानपुर, सितम्बर 28 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। किदवईनगर से यशोदनगर जाने वाली मुख्य सड़क पर चालीस दुकान बाजार के आगे बने बड़े-बड़े गड्ढों के विरोध में सोमवार को व्यापारियों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। सड़क पर बैठे व्यापारियों ने ढोल-मजीरा बजाकर नगर निगम के खिलाफ विरोध जताया। गड्ढों में गिरकर घायल हुए व्यापारी और नागरिक अपने दोपहिया वाहनों के साथ धरने में शामिल हुए। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में व्यापारियों ने सड़क तीन दिन में दुरुस्त करने की मांग की। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर इसी स्थान पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। ज्ञानेश ने कहा कि सड़क की बदहाली से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। उनके अनुसार पिछले दो दिनों में ही दस से अधिक व्यापार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.