Kanpur News: ढाई साल पहले बनी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क छह जगह धंसी
कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। अमरौधा विकास खंड के ग्राम पंचायत नगसिया में 5 गांव लगते हैं, जिनकी आबादी 4500 है। जहां ढ़ाई वर्ष पूर्व बनवाई गई सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनवाई गई थी। जो जगह-जगह से धंस गई है। इसके चलते गांव के लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है और लोगों में आक्रोश है। ग्राम पंचायत नगसिया में 5 गांव जुड़े हैं, जिसमें चैन का पुरवा, नयघर, रसूलपुर, भलार, नगसिया हैं। इन सभी गांव की आबादी 4500 है। यहां ढ़ाई वर्ष पहले नगसिया में पीएम सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण कराया गया था, जो जगह-जगह से धंस गई है और जर्जर हो गई है। ग्राम प्रधान अभिलाषा देवी का कहना कि इस योजना के अंतर्गत ठेकेदार से एग्रीमेंट होता है कि 25 वर्षों तक सड़क की टूट-फूट की जिम्मेदारी ठेकेदार की होती है, लेकिन जहां से जलनिकासी हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.