कानपुर, सितम्बर 25 -- Kanpur News: पुखरायां,संवाददाता। भोगनीपुर क्षेत्र में घड़ी फैक्ट्री के समाने हनुमान मंदिर के पीछे 31 जुलाई को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला था। परिजनों को डेढ़ माह बाद युवक के मरने की जानकारी होने पर उन्होंने गांव के युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहसील पहुंचकर एसडीएम से शिकायत कर कार्यवाई की मांग की है। हांसेमऊ गांव के 32 वर्षीय ओमकार पाल का पुत्र मुरारी लाल 23 जुलाई से लापता चल रहा था। उसके बाद घड़ी फैक्ट्री के सामने स्थित हनुमान मन्दिर के पीछे 31 जुलाई को पेड़ से युवक का शव लटका मिला था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। उस समय पुलिस ने अज्ञात में उसका पोस्टमार्टम करवा कर शव का अज्ञात में दाह संस्कार कर दिया था। परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हो पाई थी। डेढ़ महीने बाद परिजनों को जानकारी होने पर मह...