Kanpur News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 78 हजार
कानपुर, अक्टूबर 10 -- Kanpur News: कल्याणपुर। बारासिरोही निवासी अश्वनी कुमार के मुताबिक एक अक्तूबर को वह कल्याणपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ पहुंचे थे। इसी दौरान एटीएम में मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद करने के बहाने उनका कार्ड बदल लिया। पांच अक्तूबर को बैंक जाने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। शातिर ने चार अक्टूबर को पांच बार में कुल 78 हजार की रकम खाते से पार कर दी। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.