Kanpur News: डेंगू के 13 नए केस, चार को अस्पताल में करना पड़ा भर्ती
कानपुर, अक्टूबर 13 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में डेंगू के नए मरीजों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को डेंगू के 13 नए मरीज मिले हैं। इनमें चार मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जनवरी से अब तक जिले में डेूंग के 202 मरीज सामने आ चुके हैं। मंगलवार को डेंगू की आई रिपोर्ट में मरीज बिल्हौर, ककवन, अरौल मकनपुर, कल्याणपुर, रावतपुर, चौबेपुर, बिठूर के रहने वाले हैं। डेंगू के मरीजों के लिए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में 30 बेड, उर्सला में 15 और कांशीराम अस्पताल में 20 बेड का विशेष वार्ड बनाया गया है। जांच रिपोर्ट में जिन मरीजों की तबीयत ज्यादा गंभीर पाई जा रही है, उन मरीजों को डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। शेष को ओपीडी से दवा दे दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.