कानपुर, सितम्बर 20 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता कानपुर में रविवार को स्वाइन फ्लू का एक और डेंगू के तीन नए मरीज मिले। स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 18 और डेंगू के मरीजों की संख्या 114 पहुंच गई। काकादेव निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं नौबस्ता निवासी तीन साल के बच्चे में डेंगू मिला है। केशव नगर के 65 वर्षीय बुजुर्ग व खलासी लाइन के 25 साल का युवक भी संक्रमित हुआ है। डिप्टी सीएमओ डॉ राजेश्वर सिंह ने बताया कि डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए शहर के कई क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए मास्क पहनना भी जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...