कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: कानपुर। डेंगू का डंक लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को 12 और लोग संक्रमण की चपेट में आए। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और लक्षण पर तुरंत डॉक्टरी उपचार की सलाह दी है। विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, पनकी, किदवई नगर, अहिरवां, गांधीग्राम, बर्रा, कल्याणपुर, चकरपुर में मरीज मिले हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज की लैब के अनुसार, फतेहपुर, उन्नाव व कानपुर देहात में मरीज मिले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...