Kanpur News: डीपीएस बर्रा ने ऑक्सफोर्ड स्कूल को हराया
कानपुर, अगस्त 25 -- Kanpur News: कानपुर। बर्रा-दो स्थित पूर्णचंद्र स्कूल के फुटबाल मैदान में चल रही इंटर स्कूल जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता में मंगलवार को छह मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में डीपीएस बर्रा ने ऑक्सफोर्ड स्कूल को 2-0 से पराजित किया। दूसरे मैच में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप किदवई नगर ने गोयनका स्कूल को 1-0 से हराया। तीसरे मुकाबले में जयपुरिया स्कूल ने मंटोरा स्कूल को 4-0 से पराजित किया। चौथे मैच में सिंहानिया स्कूल ने श्रीराम पनकी को 1-0 से मात दी। पांचवें मुकाबले में मदर टेरेसा स्कूल ने केडीएमए बर्रा को 2-0 से पराजित किया। छठवें मुकाबले में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप किदवई नगर ने डीपीएस कल्याणपुर टाईब्रेकर में हराया। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले 27 अगस्त को खेले जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.