Kanpur News: डीपीएस किदवई नगर बना ओवरआल चैम्पियन
कानपुर, अक्टूबर 15 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता योग एसोसिएशन ऑफ कानपुर और साक्षी मार्शल आर्ट्स अकादमी की ओर से जिला योग चैम्पियनशिप में डीपीएस किदवई नगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरआल चैम्पियन का खिताब जीता। प्रतियोगिता में डीपीएस किदवई नगर ने 30 स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। 22 स्वर्ण पदकों के साथ सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर दूसरे स्थान पर रहा। जेएमडी वर्ल्ड स्कूल और नारायणा ई-टेक्नो स्कूल/एजुकेशन सेंटर ने 15-15 स्वर्ण पदक जीतकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डायरेक्टर अर्चना निगम, प्रधानाचार्य मोनिका गुप्ता, सीएसजेएमयू के प्रो. नीरज कुमार सिंह, योग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव शोभित पांडेय और डॉ. रामकिशोर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.