कानपुर, अक्टूबर 29 -- Kanpur News: कानपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) कल्याणपुर का दो दिवसीय ब्रांड इवेंट 'पनोरमा-2026' आज 30 अक्तूबर को शुरू हो रहा है। साहित्य पर आधारित आयोजन में 35 से अधिक विद्यालयों के 1000 से अधिक विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। देश-विदेश के प्रतिभागियों की सहभागिता से यह आयोजन विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा, साहित्यिक अभिरुचि एवं अभिव्यक्ति कौशल प्रदर्शित करने का एक विशेष मंच प्रदान करेगा। कार्यक्रम में ओपन माइक, अ बुक फ्रॉम मदर अर्थ, 'फ्लेवर्स ऑफ ट्रेडिशन' सहित कई रोचक व रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को साहित्य, कला, संस्कृति, पर्यावरण एवं अभिव्यक्ति के विविध क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। विभिन्न गतिविधियां विद्यार्थियों को नए विचा...