Kanpur News: डीए-डीआर में देरी के विरोध में पेंशनरों का प्रदर्शन
कानपुर, अक्टूबर 16 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एक जुलाई 2026 से देय महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) की घोषणा व भुगतान में देरी के विरोध में शुक्रवार को पेंशनरों ने प्रदर्शन किया। नेशनल को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशन्स के आह्वान पर प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण समिति, कानपुर ने आयुध निदेशालय के उप महानिदेशक (समन्वय एवं सेवाएं) कार्यालय के बाहर विरोध जताया। समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार सचान ने कहा कि डीए-डीआर की घोषणा में देरी से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आर्थिक परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई के असर की भरपाई के लिए डीए-डीआर का समय पर भुगतान जरूरी है। समिति के उपाध्यक्ष छबिलाल यादव ने भी भुगतान में देरी पर नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: डीए घोषणा की मांग को लेकर एजी ऑफिस के गेट पर सभा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.