कानपुर, अगस्त 25 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जनता दर्शन में पान मसाला खाने वाले एक युवक ने जब डीएम से असलहा लाइसेंस मांगा तो डीएम ने दो टूक कहा कि तुम्हारी पीक ही तुम्हारा हथियार है। अगर असलहा लाइसेंस चाहिए तो पान मसाला छोड़ने का शपथ पत्र देना होगा।डीएम ने पान मसाला छोड़ने का पत्नी, पिता, बाबा और ग्राम प्रधान की ओर से शपथ पत्र लेकर आने पर असलहा स्वीकृत करने की बात कही।

युवक की मांग नर्वल के दीपापुर गांव निवासी अंकुर सिंह अपने बाबा चंद्रभान सिंह का रिवाल्वर लाइसेंस वरासत के आधार पर अपने नाम कराने की मांग लेकर जिलाधिकारी के जनता दर्शन में पहुंचे थे। अंकुर ने बताया कि परिवार में पूर्व से बाबा के नाम शस्त्र लाइसेंस था और वह उसे वरासत के आधार पर अपने नाम कराना चाहते हैं। बाबा 90 साल के बुजुर्ग हो चुके हैं। काफी अस्वस्थ रहते हैं।...