Kanpur News: डीएम की कलाई पर छात्राओं ने बांधी राखी
कानपुर, अगस्त 25 -- Kanpur News: कानपुर। ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं और शिक्षिकाएं मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचीं। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को राखी बांधी। छात्राओं ने आरती उतारकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जिलाधिकारी ने छात्राओं को उपहार दिए और उनसे संवाद करते हुए पढ़ाई, संस्कार और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इल्तिज़ा, अपूर्वा, सानिया, अवनी, अन्वी आदि अन्य छात्राओं ने एक-एक कर जिलाधिकारी को राखी बांधी। विद्यालय की शिक्षिका अनुराधा, रीना और सुनीता सहित अन्य शिक्षिकाओं ने भी राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने वाला पर्व है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: नन्हे हाथों और ब्रह्माक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.