कानपुर, सितम्बर 2 -- Kanpur News: कानपुर। शिक्षा निदेशक और मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बुधवार से नागरिक घोषणा पत्र (सिटीजन चार्टर) लागू कर दिया गया। अब हर कार्य को पूरा करने के लिए समय निर्धारित होगा। यदि यह कार्य समय से पूरा नहीं होता है तो उसे दो स्तर पर अपील करने का अधिकार होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने इससे संबंधित दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अन्तर्गत शिक्षा विभाग के कार्यालय, राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी, प्रधानाध्यापक व प्रधानाचार्य और बोर्ड के अधीन सभी कार्य आएंगे। इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है。

सिटीजन चार्टर का क्रियान्वयन डीआईओएस ने बताया कि सिटीजन चार्टर के अंतर्गत सभी कार्यों को एक निश्चित सम...