कानपुर, अक्टूबर 26 -- Kanpur News: चकेरी। जाजमऊ में उधारी की रकम वापस मांगने पर आरोपित रिश्तेदारों ने डिलीवरी ब्वॉय समेत परिवार से मारपीट की। साथ ही पीड़ित पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित ने जाजमऊ थाने में मामला दर्ज कराया है। जाजमऊ के ओमपुरवा नई बस्ती निवासी संदीप कुमार एक फूट डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय हैं। संदीप के अनुसार बीती 23 अक्टूबर की रात को वह अपने घर आए और सामने गाड़ी खड़ी कर दी। इस पर उनके भाई कल्लू उर्फ आदित्य ने छज्जे पर खड़े होकर पान मसाला की पीक उन पर थूक दिया। विरोध करने पर आरोपित गाली-गलौज करने लगा। इस पर सचिन के पिता टेकचंद्र ने कल्लू से दिए हुए 16,700 रुपये उधारी की रकम वापस मांगी तो कल्लू ने अपने साथी मल्लू उर्फ सचिन, कृष्णा उर्फ यश के साथ मिलकर संदीप समेत उनके पिता और पत्नी से मारपीट की। मारपीट के दौरान मल्लू ने...