Kanpur News: डाकघर के सामने खुदे पड़े नाले से हादसे का डर
कानपुर, अगस्त 29 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। नगर पंचायत की सुस्त कार्यप्रणाली और ठेकेदार की घोर लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। रूरा पोस्ट ऑफिस के ठीक सामने लगभग 6 लाख रुपये की लागत से बन रहे नाले को ठेकेदार खोदकर आधा-अधूरा छोड़ दिया है। खुदाई के बाद न तो वहां से मिट्टी हटाई गई और न ही लोगों के आने-जाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई, जिससे हर पल बड़े हादसे का अंदेशा बना रहता है।
समस्या का बड़ा असर डाकखाने में रोजाना जरूरी काम, पेंशन और जमा-निकासी के लिए आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं व अन्य नागरिकों को जान जोखिम में डालकर उछल-कूद करते हुए अंदर पहुंचना पड़ रहा है। बारिश के कारण खुदे हुए नाले और आसपास जमी मिट्टी में भारी कीचड़ व फिसलन पैदा हो गई है। इसके चलते कई लोग फिसलकर गिर भी चुके हैं। इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.