Kanpur News: डंपर ने स्कूटर सवार को टक्कर मारी, मौत
कानपुर, जुलाई 18 -- Kanpur News: बिधनू। मझावन कस्बे में शुक्रवार रात दुकान बंदकर स्कूटर से घर लौट रहे किराना दुकानदार को रिंग रोड पर मिट्टी ढुलाई में लगे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दुकानदार को परिजनों ने सीएचसी बिधनू में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डंपर छोड़कर चालक मौके से भाग निकला। मझावन निवासी 35 वर्षीय सौरभ कुमार की मझावन कस्बे की मार्केट में किराने दुकान चलाते थे। शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर स्कूटर से घर लौट रहे थे। चौराहे के पास निर्माणाधीन रिंग रोड के लिए मिट्टी लेकर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनके स्कूटर में पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी बिधनू में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पति का शव देख पत्नी प्रियंका देवी चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.