Kanpur News: डंपर को बचाने के प्रयास में सीमेंट लोड ट्रक खड्ड में पलटा
कानपुर, अगस्त 8 -- Kanpur News: मंगलपुर, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के बहबलपुर मोड़ के आगे हवासपुर के पास शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से हड़कंप मच गया। डंपर को बचाने के प्रयास में सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा और पलट गया। हादसे में ट्रक चालक रवि कुमार निवासी अलीगढ़ घायल हो गए। उनके पैर में गंभीर चोट आई है। रवि कुमार प्रयागराज से ट्रक में सीमेंट लोड कर मंगलपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव जा रहे थे,शुक्रवार देर रात हवासपुर के पास बहबल मोड़ से आगे पहुंचते ही सामने आए डंपर को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने वाहन को मोड़ा, लेकिन इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा और पलट गया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: सीमेंट लदा वाहन खाई में पलटा, चालक सुरक्षित हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.