Kanpur News: डंपर की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत
कानपुर, जुलाई 13 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। यशोदा नगर बाईपास पर तेज रफ्तार डंपर ने डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि डंपर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायल डीसीएम चालक को उपचार के लिए हैलट भेजा। जहां चालक की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के भिंड जिला के चौम्टो गांव निवासी 40 वर्षीय करन बहादुर डीसीएम चालक थे। भाई राधाचरण ने बताया कि करन लखनऊ से माल उतारकर घर लौट रहे थे। रविवार रात को यशोदा नगर बाईपास पर पीछे से आ रहे डंपर ने डीसीएम में टक्कर मार दी और फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Firozabad News: सड़क पार कर रही महिला को डीसीएम ने रौंदा, मौत राहगीरों की सूचना पर पहुंची नौबस्ता पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए हैलट अस्पताल भेजा। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.