Kanpur News: ठेका लेकर काम अधूरा छोड़ा, तीन पर रिपोर्ट
कानपुर, अगस्त 25 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। बर्रा में मकान निर्माण का ठेका लेकर काम अधूरा छोड़ने के आरोप में कंस्ट्रक्शन कंपनी के पार्टनरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बर्रा-5 निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उन्होंने अंजली कंस्ट्रक्शन एंड राधा कृष्णा इंटीरियर, राजा मार्केट रामादेवी के पार्टनर देवेश, अमन सिंह और हर्षवर्धन श्रीवास्तव को 11.50 लाख रुपये में मकान निर्माण का ठेका दिया था। उनके पास पहले से करीब 1.50 लाख रुपये की निर्माण सामग्री थी। इसके अलावा उन्होंने आरोपितों को छह लाख रुपये ऑनलाइन भुगतान किया। आरोप है कि, करीब 60 प्रतिशत भुगतान होने के बावजूद आरोपितों ने मकान का केवल 25 से 30 प्रतिशत ही निर्माण कराया। इसके बाद काम बंद कर दिया और फोन भी नहीं उठा रहे हैं। रुपये वापस मांगने पर आरोपितों के एक वरिष्ठ साथी ने फोन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.