कानपुर, अक्टूबर 6 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर रूरा स्टेशन के पास डाउन रेल ट्रैक पार करते समय एक बुजुर्ग महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह श्राद्ध कर्म में शामिल होने के बाद वापस घर आ रही थी। जानकारी मिलते ही वहां पहुंचे परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे जीआरपी चौकी प्रभारी ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मूलरूप से सिरसागंज शिकोहाबाद की रहने वाली अट्ठावन साल की योगेश कुमारी पत्नी राजेश कुमार सविता इस समय कस्बा रूरा के गणेशगंज मोहल्ले में किराए के एक मकान मे रह रही थीं। मंगलवार सुबह वह विद्युत सब स्टेशन रूरा के पास रहने वाले अपने भतीजे कल्लू सविता के यहां आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। दोपहर बाद करीब 2 बजे वह पैदल अपने घर आ र...