Kanpur News: ट्रैक्टर से कुचलकर घायल युवक की मौत
कानपुर, नवम्बर 14 -- Kanpur News: रसूलाबाद। बिल्हौर से ईट लादकर रसूलाबाद आते समय चालू हालत में ट्रैक्टर खड़ा करना मालिक एवं चालक को भारी पड़ गया। अचानक ट्रैक्टर को आगे बढ़ता देखकर उसे रोकने के प्रयास में घायल हुए चौबेपुर असालतगंज के घायल युवक की उपचार के दौरान कानपुर में मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के चौबेपुर असालतगंज के रहने वाले चालीस वर्षीय अमित तिवारी ईंट का कारोबार करते थे। शुक्रवार शाम को वह बिल्हौर से अपने ट्रैक्टर से ईंट लेकर रसूलाबाद आ रहे थे। ककवन नहर पुल के पास चालू हालत में ट्रैक्टर खड़ा कर वह गुटखा खरीदने लगे। इसी बीच अचानक ट्रैक्टर के चलने से उसको रोकने के प्रयास में वह कुचल कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ककवन सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर होने पर परिजन उसका उपचार कानपु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.