Kanpur News: ट्रैक्टर ने बाइक सवार फैक्ट्रीकर्मी को कुचला, मौत
कानपुर, अक्टूबर 4 -- Kanpur News: कानपुर। सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार फैक्ट्रीकर्मी की मौत हो गई। हादसा तुलसियापुरवा मोड़ के पास नर्सिंग कॉलेज के सामने हुआ, जबकि घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। महोबा के खरैला गांव निवासी 45 वर्षीय सुभाष विश्वकर्मा पिछले कई सालों से बकतौरी पुरवा राजेंद्र नगर में किराए के मकान में रहने के साथ एक फैक्ट्री में काम करते थे। शनिवार देर शाम काम कर बाइक से घर लौटते समय वह नर्सिंग कॉलेज के सामने पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुभाष उछलकर सिर के बल दूर जा गिरे। पुलिस ने उन्हें बिधनू सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.