Kanpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
कानपुर, अक्टूबर 15 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। सट्टी थाना क्षेत्र के पचलख गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हुई एक महिला की उपचार को ले जाते समय मौत हो गई। उसका शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची सट्टी पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भ्ेाजा। इसके साथ ही फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू की है। गजनेर कस्बे के रहने वाले असलम की अड़तीस साल की पत्नी रूबी मंगलवार को अपने मायके पचलख आई थी। बुधवार को वह किसी काम से अपने चचेरे भाई अफसर के साथ सट्टी जा रही थी। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जबकि बाइक चला रहा अफसर भी मामूली रूप से चुटहिल हो गया था। उपचार को ले जाते समय उसकी मौत होने के बाद परिजन उसका शव गांव ले गए तो कोहराम मच गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.