कानपुर, जुलाई 9 -- Kanpur News: कानपुर। सीएसजेएमयू में गुरुवार को होने वाले दीक्षांत समारोह के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उत्सर्ग एक्सप्रेस के एच-1 कूपे में सवार होकर सुबह लगभग 9 बजे सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार, एडीजी, पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने अभिवादन किया। इसके बाद त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को स्टेशन के सुरंग रास्ते से ई-कार्ट में बैठाकर कैंट साइड पोर्टिको तक लाया गया। इसके बाद वह फ्लीट पर सवार होकर विश्वविद्यालय को चली गईं। सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ पर सुबह से ही आरपीएफ, जीआरपी और पुलिस कमिश्नरेट के अफसर राज्यपाल के आगमन को लेकर मुस्तैद थे। ट्रेन जैसे ही 8:57 बजे प्लेटफार्म नंबर नौ पर आई तो उनके एसी कूपे को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। आनंदीबेन पटेल के उतरते ही अफसरों ने उ...