Kanpur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
कानपुर, जुलाई 21 -- Kanpur News: सचेंडी। सचेंडी में मंगलवार सुबह खेत पर जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। चंद्रहंसपुर गांव निवासी जगरूप का 25 वर्षीय बेटा मनोज खेती-किसानी करता था। परिवार में मां पन्नो देवी, दो भाई बाल किशन व सोनू हैं जबकि मनोज सबसे छोटा था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह मनोज खेत पर काम करने जा रहा था। तभी रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। इलाकाई लोगों की सूचना पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शिनाख्त होने पर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.