कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: बिधनू संवाददाता। कड़री चंपतपुर गांव में चोरों ने खेत में लगे ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर के अंदर से केबल व सामान चोरी कर लिया। शनिवार सुबह खेत पहुंचे किसान को ट्रांसफार्मर नीचे पड़ा मिला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कड़री चंपतपुर गांव निवासी धीर सिंह पुत्र शिव सिंह ने बताया कि उनके खेत में ट्यूबवेल लगा है, जिसका बिजली कनेक्शन उनकी पत्नी सुशीला देवी के नाम पर है। शनिवार सुबह करीब छह बजे वह खेत पर पहुंचे तो खंभे पर लगा ट्रांसफार्मर नीचे पड़ा मिला। जांच करने पर ट्रांसफार्मर के अंदर से केबल का सामान गायब मिला। किसान ने मामले की शिकायत बिधनू पुलिस से की। थाना प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और संदिग्धों से प...