Kanpur News: ट्रांसफार्मर में खराबी से 20 घंटे ठप रही आपूर्ति
कानपुर, अगस्त 22 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद कस्बे में ब्लॉक कार्यालय के पास रखे ट्रांसफार्मर में शुक्रवार शाम खराबी आ गई। इससे विकास नगर वार्ड में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार शाम को दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाकर आपूर्ति बहाल कराई गई। रसूलाबाद कस्बे में कानपुर रोड पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। शुक्रवार शाम ट्रांसफार्मर में अचानक केबिल जल गई। धुआं उठने पर आपूर्ति ठप हो गई। विकास नगर में बिजली गायब होने से पूरी रात बिजली न आने से उपभोक्ता खासे परेशान रहे। गर्मी व मच्छरों के चलते लोगों को रतजगा करना पड़ा। शनिवार को मरम्मत कार्य के लिए टीम पहुंची, लेकिन वहां पानी व नमी के चलते काम नहीं किया जा सका। एसडीओ शहादत सलीम ने बताया कि दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाकर फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है। शाम को बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.