कानपुर, अगस्त 6 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। बनीपारा विद्युत उपकेंद्र से जुडे़ अजयपुर गांव में जला ट्रांसफार्मर 15 दिन बाद भी नहीं बदला गया। बिजली विभाग के जिम्मेदारों की अनदेखी से इस गांव के सौ घरों में अंधेरे का आलम है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। अजयपुर बनीपारा में 15 दिन पहले ट्रांसफार्मर जल गया था। इससे इस गांव के करीब सौ घरों में बिजली की आपूर्ति ठप पड़ी है। बिजली नहीं आने से घरों में कूलर व पंखे बंद होने से लोगों का दिन का चैन व रात की नींद खराब हो रही है, जबकि गांव में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: पांच दिन से फुंका पड़ा 400 केवीए ट्रांसफार्मर, मुख्य बाजार की बिजली ठप इसके चलते पानी का इंतजाम करने में लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की ...