Kanpur News: ट्रांसफार्मर ठीक न करने पर उपभोक्ताओं ने रात में घेरा बिजली घर
कानपुर, अगस्त 9 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। कस्बे के रामनगर वार्ड स्थित उसरिया मोहल्ले में बीते एक सप्ताह से ठप पड़ी विद्युत व्यवस्था शनिवार रात फिर चरमरा गई। हफ्ते भर के लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को ही नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन 24 घंटे के भीतर ही वह दोबारा जल गया। भीषण गर्मी और अंधेरे से आहत दर्जनों आक्रोशित उपभोक्ता देर रात ही रूरा विद्युत उपखंड (बिजली घर) पहुंच गए और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण क्षेत्र में बिजली संकट बना हुआ है। शुक्रवार को नया ट्रांसफार्मर लगने से लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन घटिया गुणवत्ता या ओवरलोड के कारण शनिवार देर रात वह फिर से फूंक गया। बिजली गुल होते ही रात में ही उपभोक्ताओं का सब्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.