Kanpur News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
कानपुर, जुलाई 3 -- Kanpur News: कानपुर देहात। सिकंदरा कस्बे में सूर्या तिराहे के पास वाहन का इंतजार कर रहा झींझक का एक युवक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर उसे गंभीर हालत में सीएचसी सिकंदरा भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। इससे वहां कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। शंकर गंज झींझक निवासी 45 वर्षीय राघवेंद्र उर्फ शीलू दूध का कारेाबार किए थे। गुरुवार को वह विधूना औरैया में रहने वाली अपनी पुत्री अंजली के यहां गया था। देर रात वहां से सिकंदरा आने के बाद वह सूर्या तिराहे के पास वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच वहां से निकले तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.