कानपुर, अगस्त 13 -- Kanpur News: कानपुर। महाराजपुर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, उसका साथी घायल हो या। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित चालक भाग निकला। चकेरी के मंगलवा विहार-दो निवासी 25 वर्षीय नसीम प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन की ठेकेदारी लेकर काम करते थे। परिवार में दो बड़े भाई वसीम व सलमान हैं। परिजन ने बताया कि नसीम बुधवार को मोहल्ले में रहने वाली साथी विनय के साथ काम के सिलसिले से फतेहपुर गया था। जहां से लौटते वक्त महाराजपुर में तेज रफ्तार ट्रक चालक उनकी बाइक में टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे में नसीम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल भेजा, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। महाराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी ह...